कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा के दौरे पर पहुंचेंगे अमित शाह, सीएम शिवराज करेंगे आगवानी
Edited By Arpit Pandey

Amit Shah
Edited By Arpit Pandey

Amit Shah
Amit Shah Chhindwara: मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए आज का दिन अमह है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा आ रहे हैं। जहां वह आंचलपुर मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद एक बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा अमित शाह बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा में अमित शाह की आगवानी करेंगे। शाह के दौरे को लेकर अमित शाह ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश का सौभाग्य है कि केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री और देश के वरिष्ठ राजनेता अमित शाह मध्यप्रदेश की धरती पर आज छिंदवाड़ा पधार रहे हैं। प्रदेश के कार्यकर्ताओं में वे नव उत्साह का संचार करेंगे। मैं उनका राज्य की साढ़े 8 करोड़ जनता की ओर से हृदय से स्वागत करता हूं।’
मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री और देश के वरिष्ठ राजनेता श्री @AmitShah जी मध्यप्रदेश की धरती पर आज छिंदवाड़ा पधार रहे हैं।
प्रदेश के कार्यकर्ताओं में वे नव उत्साह का संचार करेंगे। मैं उनका राज्य की साढ़े 8 करोड़ जनता की ओर से हृदय से स्वागत करता हूं। pic.twitter.com/m7r2ODo3qe
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 25, 2023
अमित शाह आज छिंदवाड़ा में स्थित बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे। कमलनाथ में कांग्रेस बहुत मजबूत मानी जाती है। ऐसे में अमित शाह का छिंदवाड़ा दौरा प्रदेश की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। क्योंकि छिंदवाड़ा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ का गढ़ माना जाता है।
छिंदवाड़ा आदिवासी बहुल जिला माना जाता है। जिले की 8 लाख से ज्यादा आबादी आदिवासी है, जबकि जिले की 7 में से तीन विधानसभा सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में बीजेपी का आदिवासी वर्ग पर फोकस बना हुआ है। अमित शाह छिंदवाड़ा जिले के प्रसिद्ध हिंगलाज माता मंदिर में दर्शन करने के लिए भी जाएंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: