MP Visit Amit Shah: सतना जिले में आयोजित कोल जनजाति के महाकुंभ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने माता शबरी की जंयती आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए शिवराज सरकार और केंद्र सरकार के काम गिनाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसी साल चुनाव आने वाले हैं और आपको बीजेपी की सरकार वापस बनाना है।
कमल के निशान पर बटन दबाना
अमित शाह मध्य प्रदेश में पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर आए उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी की सरकार वापस बनाना है और कमल के निशान पर बटन दबाना है। यहां थोड़ा समय के लिए कांग्रेस की सरकार आ गई थी। लेकिन उस दौरान शिवराज सरकार ने गरीबों के लिए जो काम शुरू किए थे वो सभी काम बंद कर दिए गए हैं। इसलिए भगवान भला करें जो कांग्रेस की सरकार मध्य प्रदेश में गिर गई। जब शिवराज सरकार दोबारा से बनी तो फिर से सभी काम शुरू किए। इसलिए डबल इंजन की सरकार ही आपका भला कर सकती हैं।’
और पढ़िए – MP पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, CM शिवराज ने किया स्वागत, सतना को मिलेगी बड़ी सौगात
आदिवासी की बेटी राष्ट्रपति बनी
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि ‘ कांग्रेस ने कभी भी आदिवासी समाज के लिए काम नहीं किया, लेकिन नरेंद्र भाई ने गरीब आदिवासी की बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर जनजाति समाज का सम्मान बढ़ाया। वहीं सीएम शिवराज ने भी केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इसलिए आएं, क्योंकि आतंक, अन्याय और भ्रष्टाचार का अंत करना था। वह लगातार प्रदेश के विकाल के लिए काम कर रहे हैं।
18 घंटे विंध्य में रहेंगे अमित शाह
बता दें कि अमित शाह 18 घंटे तक विंध्य में रहेंगे, वह आज रात सतना में ही रुकेंगे और बीजेपी के नेताओं का साथ बैठक करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा में 5 हजार से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। उनके र्लिए सुरक्षा युक्त तीन कारकेड लगेंगे, एक मैहर, दूसरा हवाई पट्टी सतना और तीसरा मेडिकल कॉलेज, यही होटल ओम प्लाजा तक जाएगा।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
8 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines