Amit Shah Jabalpur Rally Accident: जबलपुर: जबलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सभा स्थल पर हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गाड़ी बैक करते समय चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि जूनियर डॉक्टर के लापरवाही पूर्वक गाड़ी बैक करने से यह हादसा हुआ। इसमें तीन पुलिसकर्मी और एक थाना प्रभारी घायल हुए हैं।
बेतरतीब ढंग से खड़ी थीं गाड़ियां
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सभा स्थल पर जाने वाले रूट पर बेतरतीब ढंग से गाड़ियां खड़ी थीं। गाड़ियों को मेडिकल हॉस्टल के पास अलग कराते समय ये हादसा हुआ। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बड्डा दादा मैदान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा प्रस्तावित है।
डॉक्टर के खिलाफ दर्ज होगा मामला
बताया जा रहा है कि सभी पुलिसकर्मी सभा स्थल के आसपास खड़ी गाड़ियों को अलग करवा रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हुआ। घायल पुलिसकर्मियों का जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने वाले जूनियर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज होगा।
राजस्थान दौरे पर हुआ था हादसा
इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह के राजस्थान दौरे पर एक हादसा सामने आया था। नागौर जिले में शाह पार्टी के जिस रथ में सवार थे, वह परबतसर में बिजली की एलटी लाइन से टच हो गया था। इससे तार जलकर टूट गया। हालांकि गनीमत ये रही कि किसी को चोट नहीं आई। इसके बाद शाह को रथ से उतारकर दूसरे वाहन में ले जाया गया।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
1 day agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 day agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
2 days agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
2 days agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
2 days agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
3 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
3 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines