Akshay Kanti Bam Indore Congress Candidate: गुजरात के सूरत की तरह एमपी में इंदौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। एमपी सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा कि इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी पीएम नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फोटो भी उनके साथ शेयर की है।
बता दें कि एमपी की इंदौर लोकसभा सीट पर 13 मई को चौथे चरण में मतदान होगा। इससे पहले इंदौर में नामांकन करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल थी। नाम वापसी के लिए सोमवार 29 अप्रैल आखिरी दिन है। ऐसे में कांग्रेस कुछ समझ पाती मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के साथ खेला कर दिया। वहीं भाजपा ने इंदौर से मौजूदा सांसद शंकर लालवानी को टिकट दिया है।
सूरत में ऐसे अंजाम दिया गया ऑपरेशन कमल
इससे पहले गुजरात की लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभाणी ने भाजपा से हाथ मिला लिया था। उन्होंने नामांकन के दौरान प्रस्तावकों में पार्टी कैडर के कार्यकर्ताओं का शपथ पत्र नहीं देकर अपने रिश्तेदारों का शपथ पत्र जमा करवाया। इसके बाद उनके रिश्तेदारों ने शपथ पत्र को फर्जी बताया। शपथ पत्र फर्जी बताने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने नीलेश कुंभाणी के नामांकन को खारिज कर दिया।
इतना ही नहीं कांग्रेस के डमी कैंडिडेट सुरेश पडसाला का प्रस्तावक भी अपने भांजे का बनवाया। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल को निर्विरोध सांसद चुन लिया।
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
20 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
22 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines