इंदौर से नामांकन वापस लेकर अक्षय ने फोड़ा था 'बम', कार्रवाई के लिए हाई कोर्ट पहुंची कांग्रेस

Indore Congress Candidate Akshay Bam: इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने अपना नामांकन वापस लिया था। जिसके बाद अब कांग्रेस ने हाई कोर्ट का रुख किया है। इंदौर सीट से 45 साल के अक्षय को कांग्रेस ने भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय के सामने उतारा था। जिन्होंने बाद में चुनाव से हटने का फैसला किया। बाद में वे बीजेपी में भी आ गए।

MP Lok Sabha Election 2024 Akshay Kanti Bam

अक्षय कांति बम के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

MP Lok Sabha Election 2024 : इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। यहां से अक्षय बम ने अपना नाम वापस लिया था। जिसके बाद अब कांग्रेस ने मोती सिंह को सिंबल देने की मांग की है। मामले की सुनवाई आज ही होगी। कांग्रेस की ओर से कानून का हवाला दिया गया है। बताया है कि अगर नामांकन निरस्त हो, तो अपने आप ही डमी कैंडिडेट को सिंबल मिल जाता है।

विज्ञापन

वहीं, अक्षय कांति बम के खिलाफ इंदौर की एक अदालत ने 17 साल पहले दर्ज की गई एफआईआर में हत्या प्रयास की धारा जोड़ने के आदेश दिए हैं। मामले में अक्षय के पिता भी आरोपी हैं। कोर्ट ने 10 मई को आरोपियों को पेश होने के आदेश दिए हैं। अक्षय ने इंदौर सीट से सोमवार को कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया था। 29 अप्रैल नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी। अक्षय ने चुनाव से हटने का ऐलान किया था।

विज्ञापन

बढ़ सकती हैं अक्षय की मुश्किलें

इंदौर की कोर्ट में कारोबारी अक्षय के खिलाफ जमीन विवाद का केस चल रहा है। कोर्ट ने ये फैसला 24 अप्रैल को सुनाया था। इसके सिर्फ 5 दिन बाद ही अक्षय ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेकर सबको चौंका दिया। पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर 2007 को मामला दर्ज किया गया था। जिसमें अक्षय, उनके पिता कांतिलाल समेत कई लोगों पर हमला करने का आरोप है। मामले में यूनुस पटेल की ओर से याचिका दाखिल की गई थी। जिसको मंजूर कर लिया गया है। मामले में सुरक्षा एजेंसी के मालिक सतवीर सिंह शिकायतकर्ता हैं।

विज्ञापन

गोलीबारी के आरोपी सतवीर सिंह की मौत हो चुकी है। जबकि दो आरोपी सोहन और मनोज फरार हैं। पुलिस को वारदात के बाद एक खोखा भी मिला था। जिसके बाद जांच में कई नाम एड किए गए। मामले में अब आरोपियों को 10 मई को पेश होने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ