Akhilesh Yadav attack on Congress, said chalu party: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। मध्य प्रदेश में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस पर भड़के अखिलेश यादव ने रविवार को टीकमगढ़ में भी अपना हमला जारी रखा। उन्होंने चुनावी जनसभा में कांग्रेस को ‘चालू’ पार्टी कहा। अखिलेश ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें धोखा दे सकती है, तो वह किसी को भी धोखा दे सकती है। अखिलेश ने जनता से पूछा कि आप सावधान रहेंगे या नहीं?
अखिलेश यादव ने राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना की मांग को लेकर भी कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि उनका वोट आधार भाजपा में स्थानांतरित हो गया… वे वोट बैंक के लिए जाति-आधारित जनगणना की मांग कर रहे हैं। हम आपके साथ खड़े हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि आपको सामाजिक न्याय मिले।
कांग्रेस पर क्यों भड़के हैं अखिलेश यादव?
दरअसल, कांग्रेस ने पिछले महीने मध्य प्रदेश में अखिलेश यादव की पार्टी को ये कहते हुए सीटें देने से इनकार कर दिया था कि इंडिया ब्लॉक क्षेत्रीय चुनावों के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए है। समाजवादी पार्टी के राजनेता ने पार्टी के इस बयान को विश्वासघात बताया था। मध्य प्रदेश में कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के झगड़े के कारण अखिलेश यादव ने अपने सहयोगियों के खिलाफ हमलों की झड़ी लगा दी है।
शनिवार को अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। कितने सहयोगियों को साथ लेना है ये तो बाद में पता चलेगा, लेकिन सभी 80 सीटों पर तैयारी करनी होगी। कांग्रेस से तकरार पर अखिलेश ने कहा था कि राजनीति में सबक सीखना चाहिए, इससे आगे बढ़ने में मदद मिलती है।
अखिलेश के बयान के बाद भाजपा ने कसा तंज
टीकमगढ़ में अखिलेश यादव के बतयान के बाद भाजपा ने इंडिया गठबंधन पर तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन बनने से पहले ही बिखरना शुरू हो गया है। इसमें शामिल पार्टियां विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में एक-दूसरे के खिलाफ खड़ी हैं। यह अब ‘इंडी जीरो’ गठबंधन में बदल गया है।
पीयूष गोयल ने दावा करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गठबंधन की स्थिति से दुखी हैं। आम आदमी पार्टी कांग्रेस को गाली देती है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और कर्नाटक में गठबंधन के घटक दल लड़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines