खुशखबरी: MP के इन जिलों में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, इस दिन से होगा आयोजन

Agniveer recruitment

Agniveer recruitment rally Madhya Pradesh

Agniveer Recruitment: सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश के 9 जिलों में जल्द ही अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन होने वाला है। जिसका नोटिफिकेशन जारी हो गया है। यह आयोजन सात दिनों तक चलेगा, जिसमें जवानों की भर्ती होगी।

विज्ञापन

इन जिलों में होगा आयोजन

मध्य प्रदेश में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन राजधानी भोपाल समेत बैतूल, छिंदवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर और विदिशा जिले में किया जाएगा। जिसके लिए इन जिलों में सेना भर्ती का आयोजन शुरू कर दिया है। यह भर्तियां अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी क्लर्क, स्टोर कीपर एवं ट्रेड्समैन के पदों पर होंगी।

विज्ञापन

अप्रैल 2023 में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा सीईई का आयोजन किया गया था, ऐसे में जिन युवाओं ने इस परीक्षा को पास किया है वह अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं के भाग लेने की उम्मीद है।

20 से 26 अगस्त तक रैली

बता दें कि अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 20 से 26 अगस्त तक किया जाएगा। जहां भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को 11 बजे प्रवेश दिया जाएगा और उसके बाद दौड़ का आयोजन किया जाएगा। युवाओं को फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए समय से पहुंचना जरूरी है।

विज्ञापन

बता दें कि जिन जिलों में भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। वहां के जिला मुख्यालयों पर अलग-अलग ग्राउंडों का चयन किया गया है। जहां पर युवाओं को समय से पहुंचने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ये भी देखें: Indore पहुंचे बॉलीवुड स्टार Sunney Deol…Gadar -2 की सफलता पर जताई

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ