आगर मालवा: मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में 19 साल की युवती के साथ पहले दोस्ती फिर ब्लैकमेल कर रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान पवन बैरागी के रूप में हुई है जिसने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार युवती के साथ बलात्कार किया। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई, युवक ने अपने एक अन्य दोस्त राजेश राठौर से भी युवती का बलात्कार करवाया और उसका भी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे।
ब्लैकमेलिंग कर दोस्त से भी करवाया रेप
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक साल पहले पीड़िता का उसकी सहेली के माध्यम से आरोपी पवन बैरागी नामक युवक से मुलाकात हुई थी। युवक ने पहले युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया उसके बाद अपने दोस्त हेमंत सिसोदिया के कमरे पर मिलने बुलाया, जहां युवती के कमरे में जाने के बाद हेमंत ने बाहर से दरवाजा बंद किया।
आरोपियों ने वीडियो भी किया वायरल
आरोपी पवन ने पीड़िता से डरा धमकाकर जबरदस्ती की और उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया। युवक ने इस वीडियो को वायरल करने की धमकी के सहारे कई बार पीड़िता से रेप किया। लेकिन ब्लैकमेलिंग का सिलसिला यहीं नहीं रुका, पवन ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने एक अन्य दोस्त राजेश राठौर से भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म करवाया। युवती ने जब मना कर दिया तो आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया।
दुष्कर्म और IT एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज
जब पीड़िता के परिजनों को इसकी जानकारी लगी तब युवती ने अपने पिता के साथ जाकर तीनों युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ बलात्कार और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
आगर एसपी राकेश कुमार सगर ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया। 2 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
15 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines