मप्र के ग्वालियर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। एक फार्च्यूनर कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी 5 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा की जानकारी मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
ग्वालियर की सीएसपी हिना खान ने कहा कि 5 लड़कों को लेकर एक सफेद कार हाईवे के डबरा की तरफ से आ रही थी, तभी पीछे से एक ट्रैक्टर से टकरा गई। बताया कि अभी तक कोई भी जीवित नहीं मिला है। ये पांचों दोस्त साथ में यात्रा कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: जोधपुर में फिर भयानक हादसा, गुजरात से आए श्रद्धालुओं से भरे टैंपो की ट्रेलर से भिड़ंत, 5 की मौत
हिना खान ने बताया कि कुछ लड़के आदित्यपुरम निवासी राजावत परिवार के हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया है। बताया कि ट्रैक्टर चालक घटनास्थल पर नहीं मिला, लेकिन हमारे पास उसका संपर्क नंबर है और उसके आधार पर हम उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, मकान में लगी भीषण आग, परिवार के 5 लोगों के मिले शव
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार MP 07 CG 9006 झांसी की ओर से आ रही थी। मालवा कॉलेज के सामने मोड़ से रेत से भरा ट्रैक्टर निकला। इस दौरान रफ्तार तेज होने के चलते फॉर्च्यूनर का ड्राइवर गाड़ी को संभाल नहीं पाया। ऐसे में कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर का आधा हिस्सा ट्रॉली के नीचे घुस गया।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
10 mins agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines