MP में AAP पार्टी का बड़ा दावा, BJP-कांग्रेस के नेताओं के लिए कही बड़ी बात
Edited By Arpit Pandey

Aam Aadmi Party
Edited By Arpit Pandey

Aam Aadmi Party
MP Politics: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी भी सक्रिए नजर आ रही है। भोपाल पहुंचे आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने बड़ा बयान दिया है। जो आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव आप पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। लेकिन इस बार बीजेपी और कांग्रेस में टिकट से वंचित नेताओं के लिए आम आदमी पार्टी ठिकाना बनेगी, यानि जिन नेताओं को बीजेपी और कांग्रेस में टिकट नहीं मिलेगी वह आम आदमी पार्टी का रुख करेंगे।’
और पढ़िए – BJP के दिग्गज नेता की घर वापसी, CM शिवराज ने दिलाई पार्टी की सदस्यता, बदलेंगे इस जिले के समीकरण
सांसद संदीप पाठक ने कहा कि ‘बीजेपी और कांग्रेस में कई अच्छे नेता है जो जमीनी तौर पर काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ नेताओं को पार्टी जरूरत के हिसाब से पद नहीं देती है। कई ऐसे नेता हैं जो सालों साल काम किए जा रहे है लेकिन इतनी प्राथमिकता नहीं दी गई, ऐसे में आम आदमी पार्टी के दरवाजे हमेशा ऐसे नेताओं के लिए खुले हैं। ऐसे नेताओं को हमारी पार्टी में कई मौके दिए जाएंगे, लेकिन सिर्फ जोड़ तोड़ की राजनीति हमारा काम नहीं है।’
आप सांसद संदीप पाठक का यह बयान मध्य प्रदेश की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। क्योंकि इस बार बीजेपी और कांग्रेस में चुनाव के लिहाज से कई नेता सक्रिए नजर आ रहे हैं। जबकि चर्चा यह भी है कि दोनों पार्टियां इस बार बड़े पैमाने पर टिकटों में फेरबदल कर सकती है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ऐसे नेताओं का ठिकाना बन सकती है, जिन्हें टिकट नहीं मिलेगा। क्योंकि पार्टी इस बार चुनाव को लेकर पूरी तरह से सक्रिए नजर आ रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: