ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के हजीरा थाना क्षेत्र में स्थित शराब दुकान के बाहर से महंगी बाइक को शातिर चोर रेकी करने के बाद मास्टर चाबी लगाकर उड़ा ले गया। बाइक मालिक युवक शराब खरीदने के बाद पीने बैठ गया था। इसके बाद जब उसने बाहर आकर देखा तो बाइक नहीं थी। ये देखते ही उसका सारा नशा पल भर में फुर्र हो गया। बाइक चोरी की वारदात वहां लगे CCTV में कैद हो गई। पुलिस शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज पर आरोपी को पकड़ने में जुट गई है।
दरअसल, हेमंत राठोर नाम का युवक अपने एक मित्र के साथ यादव धर्म कांटे के पास से शराब दुकान पर आया था। इस दौरान लाल शर्ट पहने मुंह पर साफी लगाए एक चोर वहां आया। उसने पहले अहाते के अंदर जाकर देखा कि बाइक सवार युवक शराब पीने बैठ गया है। इसके बाद वह फुर्ती से बाहर निकला, बाहर रेकी की और मास्टर की लगाकर बाइक को चुरा ले गया।
बाइक मालिक जब शराब पीने के बाद अहाते सॉे बाहर निकला तो पनी बाइक गायब देखी। आसपास पता करने पर उसे कोई जानकारी नहीं मिली। दुकान के भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में अपनी बाइक को ले जाता एक व्यक्ति दिखा। हजीरा पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही आरोपी को पकड़ लेगी। बाइक चलाते समय उसका चेहरा साफी से बंधा हुआ था लेकिन अहाते के अंदर वह रेकी करने के दौरान अपना चेहरा खुला रखा था। ऐसे में पहचान कर जल्द आरोपी को पकड़ा जा सकता है।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
6 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
8 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
9 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
10 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
10 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
11 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
12 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
12 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines