---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

MP: अस्पताल के टॉयलेट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, स्वास्थ्य व्यवस्था शर्मसार

विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा में डॉक्टरों की घोर लापरवाही देखने को मिली। यहां एक महिला ने अस्पताल में बने टॉयलेट में बच्चे को जन्म दे दिया है। पति का आरोप है कि अस्पताल में अव्यवस्थाओं व डॉक्टरों की अनदेखी के चलते पत्नी को परेशानी हुई है। डॉक्टरों ने ठीक से चेक नहीं किया। दरअसल, पूरा […]

---विज्ञापन---

विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा में डॉक्टरों की घोर लापरवाही देखने को मिली। यहां एक महिला ने अस्पताल में बने टॉयलेट में बच्चे को जन्म दे दिया है। पति का आरोप है कि अस्पताल में अव्यवस्थाओं व डॉक्टरों की अनदेखी के चलते पत्नी को परेशानी हुई है। डॉक्टरों ने ठीक से चेक नहीं किया।

दरअसल, पूरा मामला गंजबासौदा के शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय का है। गंजबासौदा के वार्ड क्र. 7 निवासी गर्भवती महिला ने अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया। महिला के पति प्रदीप ठाकुर ने बताया कि मेरी पत्नी का इलाज अस्पताल में पदस्थ महिला एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉक्टर लीना शर्मा से चल रहा था।

---विज्ञापन---

गुरुवार रात को प्रसव पीड़ा होने पर डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया। शुक्रवार शाम ड्यूटी डॉक्टर सुनीता नागेश चेकअप के बाद विदिशा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी दौरान मेरी पत्नी टॉयलेट के लिए गई, जहां उसकी डिलीवरी हो गई।

पति ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ड्यूटी डॉक्टर और नर्स के द्वारा ठीक तरीके से चेकअप नहीं किया गया और विदिशा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस वजह से पत्नि को परेशानी हुई। वहीं इस मामले में अस्पताल प्रभारी डॉ प्रमोद दीवान का कहना है कि ड्यूटी डॉक्टर को नोटिस दिया जाएगा और मामले की जांच की जाएगी।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 21, 2022 05:14 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola