MP: महिला ने दो मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूदकर दी जान, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप
Edited By Yashodhan Sharma

Raisen
Edited By Yashodhan Sharma

Raisen
रायसेन: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के बिचौली पिपलिया गांव में एक महिला ने अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।
बता दें कि बिचौली पिपलिया गांव में रहने वाली 24 वर्षीय नव विवाहित बत्ती बाई लोधी की एक तीन साल की बेटी दीपाली और एक 8 माह की बेटी अनामिका थी। मायके पक्ष वालों का आरोप है कि उसका ससुराल वालों से अकसर घरेलू विवाद होता रहता था। उन्होंने मेरी बेटी को मारकर कुएं में फेंक दिया है।
मृतका के पति रामकृष्ण लोधी ने बताया हम लोग खेत गए थे। जब शाम 6:00 बजे घर आए तब घर पर मेरी पत्नी और बच्चे नहीं मिले। इसके बाद उनकी खोज की गई। और उनको ढूंढते-ढूंढते करीब रात के 10:00 बज गए इस दौरान पत्नी समेत दोनों बेटियां कुएं में मृत हालत में मिलीं, जिसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर थाना प्रभारी विमलेश राय के साथ पुलिस बल एवं नायब तहसीलदार अत्ताउल्लाह खान मौके पर पहुंचे मौका मौका पंचनामा बनाकर पुलिस तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानगंज अस्पताल लेकर आई, जहां पर गुरुवार को तीनों शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया. पुलिस मामले की आंगी जांच में जुटी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: