हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MP Weather Update: प्रदेश में आज कहर बरपाएगा मानसून, इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भीषण बारिश

विज्ञापन
महाराष्ट्र मौसम अलर्ट

भोपाल: मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है जिसके चलते राज्य में भीषण बरसात का दौर वापस आ गया है। इस बारिश के चलते हर जगह हाहाकार मचा हुआ है। नदी नाले उफान पर हैं वहीं लोगों को कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश से आज भी लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

अभी पढ़ें – Punjab Governor Vs AAP: अरविंद केजरीवाल बोले– राज्यपाल कैबिनेट द्वारा बुलाए सत्र को कैसे मना कर सकते हैं? फिर तो जनतंत्र खत्म

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक ने चंबल संभाग के जिलों, दतिया, ग्वालियर, गुना, आगर, शाजापुर, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भीषण बरसात की चेतावनी जारी की है। वहीं इसके अलावा रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी दी है। विभाग ने तापमान में गिरावट के भी आसार जताए हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – भड़काऊ बयानबाजी का प्लेटफॉर्म बन गए हैं न्यूज चैनल: सुप्रीम कोर्ट

खराब मौसम की वजह से नहीं पहुंच पाएं सीएम, फोन पर की जनसभा

बरसात के चलते सरकारी और राजनैतिक कार्यक्रमों में भी बाधा हो रही है। इसी के चलते सीएम शिवराज सिंह चौहान का आज केंदाटोला में जनसभा का कार्यक्रम था लेकिन खराब मौसम के चलते वे वहां पहुंच नहीं पाएं और हेलीपैड से मोबाइल फोन के जरिये ही सभा को संबोधित किया। सीएम ने लोगों ने माफी भी मांगी। सीएम ने ये भी कहा कि वे अगले शिविर में जरुर पहुचेंगे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola