शिवपुरी: सोशल मीडिया पर एक हाथी का ट्रक में धक्का लगाने का वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में कुछ ट्रक गीली मिट्टी में फंसे हुए हैं जिसमें कुछ लोग धक्का देकर इनको बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
इसी बीच एक हाथी भी उक्त ट्रकों में धक्का देकर गीली-मिट्टी में फंसे ट्रकों को निकालने के लिए सहयोग करने लगता है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या है वायरल वीडियो की कहानी
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले का है। बताया जा रहा है कि सिख समुदाय के 300 लोगों का एक जत्था ट्रक में सवार होकर अमृतसर से महाराष्ट्र के नांदेड़ के लिए जा रहा था। इस जत्थे में कई घोड़े और एक हाथी भी शामिल हैं। यह जत्था जिले के कोलारस के भटौआ गांव में सिख समाज के सेवादार के यहां रुका हुआ था।
जत्थे में शामिल गुरुदेव सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण उनके जत्थे में शामिल ट्रकों को कच्चे रास्ते पर खड़ा करना पड़ा था। एकाएक हुई तेज बारिश के चलते मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई जिससे कई ट्रक मिट्टी में फंस गए थे। इन्हें निकालने के लिए जत्थे में शामिल सिख समाज के लोग प्रयास कर रहे। इसमें जत्थे में शामिल हाथी ने भी सहयोग किया और मिट्टी में फंसे लगभग 3 ट्रकों को उसने अपनी बलशाली सूंड से धक्का देकर बाहर निकलवा दिया।
संबंधित खबरें
HC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
4 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
4 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
4 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
6 hrs agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
6 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
7 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
7 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
8 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
10 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines