हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP में नहीं थम रहा दुर्घटनाओं का सिलसिला, मकान में घुसी तेज रफ्तार कार, मौके पर 2 युवकों की मौत

विज्ञापन

नागदा (उज्जैन): मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार का कहर लोगों के लिए काल बन गया है। लागातार हो रही सड़क दुघर्टनाओं में लोग असमय मौत के मुंह में समा रहे हैं। इसी कड़ी में उज्जैन(Ujjain) जिले के नागदा(Nagda) में दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार घटना नागदा-महिदपुर मार्ग पर रूपेटा फाटक के समीप मंगलवार की अल सुबह की है, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी। इससे कार में सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पीएम के लिए भिजवाया और कार को क्रेन के सहारे व्यवस्थित किया। नागदा पुलिस के अनुसार कार में सवार दो युवक पवन पोरवाल और अजहर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

दोनों युवक रतलाम जिले के आलोट के कुम्हार मोहल्ले के रहने वाले बताए गए हैं। युवक कहां से कहां आ-जा रहे थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola