दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां गुरुवार को जिले में दो छात्रों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों छात्र घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। लेकिन दोनों स्कूल जाने की बजाय किशन तलैया में नहाने चले गए थे। छात्र जब शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंतित हो गए और उन्होंने दोनों की तलाश शुरू कर दी।
शव रखकर अस्पताल के सामने प्रदर्शन
बताया जा रहा है कि तालाब के किनारे स्कूल बैग मिलने पर तालाब में खोजबीन की गई। इस दौरान देर रात तालाब में दोनों छात्रों के शव मिले जिसके बाद चीख पुकार मच गई। परिवार में मातम पसर गया। इतना ही नहीं परिजनों ने शवों को जिला अस्पताल के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया। सीएसपी की समझाइश पर परिवार शांत हुआ।
जानकारी के मुताबिक मृतक में 11वीं का छात्र राज रैकवार और 9 वीं का अंकित पटेल है। दोनों मृतक दमोह के महाराणा प्रताप स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने परिजनों की मदद के दिए निर्देश
Prahlad Singh Patel
वहीं इस मामले में केंद्रीय मंत्री एवं दमोह सांसद प्रहलाद पटेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के नरगुंवा की घटना पर दुख जताया है। तालाब में डूबने से बच्चों की मौत हुई है। केंद्रीय मंत्री ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है। कलेक्टर को पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 mins agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
7 mins agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
34 mins agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 3 की मौत, SHO सस्पेंड
3 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
5 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
5 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
6 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
7 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines