रायसेन: मध्यप्रदेश में लगातार रफ्तार के कहर से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी क्रम में इस बार मामला रायसेन जिले से सामने आया है जहां मजदूरों से भरे तेज रफ्तार वाहन के पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सभी लोग ग्राम टोंगा बम्होरी में धान की निंदाई करने के लिए लोना पठार थाना तामिया जिला छिंदवाड़ा से आए थे। काम पूरा करने के बाद अपने गांव वापस जा रहे थे कि तभी ग्राम भोड़िया के पास बोलेरो को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर संतोष ने बताया कि बोलेरो में कुल 14 लोग सवार थे जिसमें 9 पुरुष और 5 महिलाएं थी।
अभी पढ़ें – MP: किसान हो जाएं सावधान!, यहां व्यापारी की दुकान से लाखों की नकली DAP खाद व सामग्री जब्त
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मनी 65 वर्ष की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। शेष 13 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही बरेली से 108 एंबुलेंस और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल नगर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
श्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
26 mins agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
30 mins agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines