हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

MP में भीषण सड़क हादसा, कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत

विज्ञापन
भीषण सड़क हादसा

विदिशा:  मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 4 की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है जिनको विदिशा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना ग्यारसपुर थाना के अंतर्गत नेशनल हाईवे-146 पर खंदा मंदिर के सामने हुई है। पुलिस सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच गई है। मृतकों के शवों को पोष्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। वहीं इस हादसे की जांच भी की जा रही है।

दरअसल, बाइक पर सवार होकर कुछ लोग जा रहे थे। इसी दौरान ग्यारसपुर थाना के अंतर्गत नेशनल हाईवे-146 पर खंदा मंदिर के सामने अज्ञात कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार कर फरार हो गया। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी है।

भीषण सड़क हादसा

सूचना के बाद पहुंची एम्बुलेंस घायलों को लेकर ग्यारसपुर हॉस्पिटल लेकर पहुंची। वहां प्राथमिक इलाज करने के बाद हालत गंभीर होने के कारण घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतकों के शवों को पोष्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया है। वहीं मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें