जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में महिला थाना कटनी में पदस्थ टीआई संदीप अयाची के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। जबलपुर की एक महिला आरक्षक की शिकायत पर महिला थाना ने यह मामला दर्ज किया है। आरोपी टीआई फिलहाल कटनी के पुलिस लाइन में अटैच है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी कानून संगत कार्रवाई होगी वह की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो संदीपा अयाची को पूछताछ के लिए जबलपुर लाया जाएगा।
साल 2018 में हुई थी दोस्ती
दरअसल, साल 2018 में आरोपी टीआई संदीपा याची जबलपुर के पनागर थाने में पदस्थ थे। तभी पीड़ित महिला आरक्षक से उनकी नजदीकी बढ़ी और धीरे धीरे ये नजदीकी प्यार में तब्दील हो गई। पीड़ित महिला आरक्षक का कहना है कि संदीपा अयाची ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
पहले भी महिला आरक्षक कर चुकी है हंगामा
आपको बता दें कि इससे पहले भी महिला आरक्षक ने जबलपुर के कोतवाली थाने पहुंचकर इस मामले को लेकर हंगामा किया था। इसके बाद आरोपी टीआई संदीप अयाची को लाइन अटैच कर दिया था। हालांकि, बाद में महिला ने सामने आकर ऐसे किसी भी आरोप से इनकार कर दिया था। अब एक बार फिर महिला आरक्षक की शिकायत पर महिला थाने में आरोपी संदीप अयाची के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
27 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
41 mins ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
52 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
4 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
5 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
8 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
9 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
10 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
11 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines