---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

MP: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर राजधानी में इन मार्गों को किया बंद, जानिए

भोपाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कार्यक्रम के चलते सोमवार को कई मार्ग परिवर्तित रहेंगे। लोगों को परेशानियों से निजात दिलाने प्रशासन ने कई मार्ग के आवागमन परिवर्तित किए हैं। सुबह 10 बजे से भदभदा रोड से लेकर पुरानी मछली घर की ओर तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। दोपहर 2 […]

---विज्ञापन---

भोपाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कार्यक्रम के चलते सोमवार को कई मार्ग परिवर्तित रहेंगे। लोगों को परेशानियों से निजात दिलाने प्रशासन ने कई मार्ग के आवागमन परिवर्तित किए हैं।

सुबह 10 बजे से भदभदा रोड से लेकर पुरानी मछली घर की ओर तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। दोपहर 2 बजे से लेकर एक घंटे तक लाल परेड ग्राउंड के आस-पास भारी वाहनों का प्रवेश एक घंटे के लिए बंद रहेगा।

---विज्ञापन---

इसी तरह शाम चार बजे से पॉलिटेक्निक चौराहे से केएन प्रधान तिराहा तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। शाम 5 बजे से छह बजे तक पत्रकार भवन से मंत्रालय तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

शाम सात बजे से रात नौ बजे तक भदभदा चौराहे से नेहरू नगर चौराहे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रहवासियों को इस दौरान आवागमन के लिए अन्य मार्गों का उपयोग करने कहा गया है जिससे शहर की यातायात व्यवस्थित रह सके।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 22, 2022 01:18 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola