भोपाल: मध्यप्रदेश में आसमान से आफत बरस रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत 39 जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा इंदौर, ग्वालियर, धार और खरगोन समेत 12 जिलों में मध्यम बारिश के आसार जताए हैं।
बता दें कि राज्य में तेज बारिश का कहर नहीं थम रहा है। राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे से तेज बारिश का दौर लगातार जारी है। भोपाल, उज्जैन, जबलपुर संभाग में बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अगर जिलों की बात की जाए तो सागर,दमोह, नरसिंहपुर,रतलाम, नीमच और मंदसौर समेत 39 जिलों में भी रेड अलर्ट है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, स्कूल रहेंगे बंद
प्रदेश के रीवा, नर्मदापुरम, चंबल संभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अनूपपुर,शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भारी बारिश के चलते कई ज़िलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। राजधानी भोपाल, शहडोल, उमरिया,अनूपपुर,जबलपुर में सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे। वहीं बारिश के चलते कई बाधों के गेट खोले गए हैं।
खराब मौसम के चलते फ्लाइट डायवर्ट
जानकारी के मुताबिक राज्य में खराब मौसम के चलते फ्लाइट भी डायवर्ट कर दी गई हैं। भोपाल एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड नहीं होंगी। भोपाल में मौसम के हालात इतने खराब हैं कि फ्लाइटों का रूट बदल दिया गया है। एयर इंडिया की मुंबई फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर उतारा गया है। इंडिगो एयर की दिल्ली फ्लाइट खराब मौसम के कारण कैंसिल कर दिया गया है। एक मात्र इंडिगो एयर की बेंगलुरु-भोपाल फ्लाइट राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड हुई है।
बता दें कि रविवार से भोपाल में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। राजाभोज एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी होने के कारण नहीं फ्लाइट लैंड नहीं हो रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
8 mins agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
16 mins agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
3 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
3 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
4 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
6 hrs agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines