उज्जैन: मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती पर बाबा महाकाल का तीन रंगों में श्रृंगार किया गया और तिरंगा वस्त्र पहनाए गए। भारत देश में सोमवार को 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में देखी गई। यहां तड़के सुबह 3 बजे शुरू हुई भस्म आरती में बाबा महाकाल का तीन रंगों में आकर्षक श्रृंगार किया गया।
पंचामृत अभिषेक के बाद भगवान महाकाल को केसरिया चंदन, सफेद पुष्प व हरे रंग के रूप में भांग से श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को ललाट पर तीन रंगों का आकर्षक तिलक लगाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लिये। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अल सुबह मंदिर पहुंचे थे।
तिरंगे से सजाए बाबा महाकाल
इसके साथ ही बाबा महाकाल को तिरंगा वस्त्र भी पहनाए गए। मंदिर के शिखर पर तीन रंगों की आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। मंदिर प्रांगण में भारत माता की तस्वीर के साथ राष्ट्रीय ध्वज लगाकर तिरंगा-झांकी-सजाई गई और तो और आज मंदिर समिति के कर्मचारी भी तिरंगे रंग से अछूते नहीं रहे।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
53 mins ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
2 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
3 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
5 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
5 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
5 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines