---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

MP: महाकाल मंदिर में छाया 75वें आजादी के अमृत महोत्सव का रंग, तीन रंगों से सजा दरबार

उज्जैन: मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती पर बाबा महाकाल का तीन रंगों में श्रृंगार किया गया और तिरंगा वस्त्र पहनाए गए। भारत देश में सोमवार को 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में देखी गई। यहां […]

---विज्ञापन---

उज्जैन: मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती पर बाबा महाकाल का तीन रंगों में श्रृंगार किया गया और तिरंगा वस्त्र पहनाए गए। भारत देश में सोमवार को 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में देखी गई। यहां तड़के सुबह 3 बजे शुरू हुई भस्म आरती में बाबा महाकाल का तीन रंगों में आकर्षक श्रृंगार किया गया।

---विज्ञापन---

पंचामृत अभिषेक के बाद भगवान महाकाल को केसरिया चंदन, सफेद पुष्प व हरे रंग के रूप में भांग से श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को ललाट पर तीन रंगों का आकर्षक तिलक लगाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लिये। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अल सुबह मंदिर पहुंचे थे।

तिरंगे से सजाए बाबा महाकाल

---विज्ञापन---

इसके साथ ही बाबा महाकाल को तिरंगा वस्त्र भी पहनाए गए। मंदिर के शिखर पर तीन रंगों की आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। मंदिर प्रांगण में भारत माता की तस्वीर के साथ राष्ट्रीय ध्वज लगाकर तिरंगा-झांकी-सजाई गई और तो और आज मंदिर समिति के कर्मचारी भी तिरंगे रंग से अछूते नहीं रहे।

First published on: Aug 15, 2022 10:43 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola