हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MP: आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे 3 लोगों की मौत, 5 घायल

विज्ञापन
Lightning

सिंगरौली: मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी है। इस दौरान सिंगरौली जिले में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 5 लोग घायल हो गए। सभी का अस्पताला में इलाज जारी है।

पुष्पलेश द्विवेदी सिंगरौली। जिले के एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना चितरंगी थाना एवं गढ़वा थाने अन्तर्गत ग्राम शिवपुरवा के करहिया जंगल की है। सभी घायलों को इलाज के लिए चितरंगी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सभी लोग खेत में काम रहे थे तभी बारिश शुरू हो गई।

इन लोगों की गई जान

बारिश के साथ जोरदार बादल गरजा और आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से तीन लोग मीरु पिता टीभाली साकेत 50 वर्ष, छोटे पिता फदील कोल 35 वर्ष और श्याम लाल पिता रामदास 61 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में गुड्डी कोल, भोले कोल, देवकली सहित 5 लोग शामिल हैं। सभी घायलों का स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola