हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

MP: लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया ASI

विज्ञापन

सिंगरौली: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में लोकायुक्त (Lokayukta) ने बड़ी कार्रवाई की है। बैढ़न कोतवाली थाने में पदस्थ उप निरीक्षक डी आर सिंह एवं उसके एक खास सहयोगी सोनू सिंह को 40 हजार रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्रवाई रीवा लोकायुक्त ने की है।

झूठे आरोप में फंसाने के एवज में रखी 1 लाख की मांग

दरअसल, प्रहलाद प्रसाद शाह पिता शिवचरण शाह निवासी अम्लोरी जिला सिंगरौली खाद बीज भंडार की दुकान चलाता था, लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस से मिलीभगत करके शिकायतकर्ता को झूठे खाद बीज चोरी के प्रकरण में ना फसाने के एवज 1 लाख रुपए की मांग की, जिसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त में कर दी।

रंगे हाथों पकड़े गये आरोपी

मामले का सत्यापन कराने के बाद 15 सदस्य टीम सिंगरौली पहुंच कर आर्यन खाद बीज भंडार परसोना मोड़ के पास जैसे ही शिकायतकर्ता से सब इंस्पेक्टर डीआर सिंह ने ₹40हजार की रिश्वत ली, उसी समय लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पैसा लेते हुए उप निरीक्षक और उसके एक सहयोगी को दबोच लिया।

यह कार्रवाई लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ की अगुवाई में की गई है। फिलहाल, लोकायुक्त की टीम आरोपी उप निरीक्षक डीआर सिंह और उसके सहयोगी सोनू सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें