हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Madhya Pradesh: लव स्टोरी की happy ending, घर से भागे प्रेमी जोड़े ने थाने में ही ले लिए सात-फेरे

विज्ञापन

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक ऐसा मामाल सामने आया है जिसे सुनकर आपका भी मन पुलिस प्रशासन को सैल्यूट करने का करेगा। दरअसल, जिले में पुलिस स्टेशन इंचार्ज ने घर से भागे प्रेमी जोड़े की शादी थाने में करवा दी। मामला पिछोर थाने का बताया जा रहा है। यहां स्टेशन इंचार्ज गब्बर सिंह गुर्जर ने प्रेमी जोड़े के घर वालों को समझाकर थाने में जोड़े के सात-फेरे करवा दिए। वहीं इस मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने दोनों के लिए तालियां बजाकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

 क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस रात्रि गश्त पर थी कि तभी पुलिस ने एक मोटरसाइकिल ड्राइवर को पकड़ा, जिसके पीछे एक लड़की बैठी हुई थी। पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे घर से भागकर शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर वाले इस शादी को मंजूरी नहीं दे रहे और वे दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते।

बताने के बावजूद परिजनों ने नहीं दिया साथ

दोनों ने पुलिस को बताया कि वो एक दूसरे से काफी वक्त से मिल रहे हैं। साथ ही घरवालों को उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में जिक्र किया लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया। बस यही वजह है कि प्रेमी जोड़े अब भागकर शादी करना चाहते हैं।

थाने में ही हुए सात फेरे, मिला पुलिस कर्मियों का आशीर्वाद

इधर स्टेशन इंचार्ज गब्बर सिंह गुर्जर को जब दोनों की प्रेम कहानी के बारे में सूचना मिली तो उन्होंने दोनों के परिवार वालों को थाने बुलाया। स्टेशन इंचार्ज ने दोनों के परिजनों को समझाइश दी। परिजन स्टेशन इंचार्ज की बात मान गए और दोनों की शादी के लिए हामी भर दी। फिर गब्बर सिंह ने थाने में ही प्रेमी जोड़े की शादी करवाई। प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। फिर दूल्हे ने दुल्हन की सिंदूर से मांग भरी। घर वालों के साथ-साथ पुलिस वालों ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें