विपिन श्रीवास्तव, शाजापुर: मध्यप्रदेश के शाजापुर में एक कथावाचक महाराज को कथित शिष्या के साथ घर में आपत्तिजनक हालात में पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला को पहले ही शक था कि कथावाचक पति के कथित शिष्या के साथ नाजायज संबंध हैं। लेकिन पत्नी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए मौके की तलाश थी।
इस बार रक्षाबंधन पर जब वो अपने मायके गई तो कथावाचक पति ने कथित शिष्या को घर बुला लिया, तभी पत्नी पहुंच गई और जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कथावाचक समेत कथित शिष्या को पकड़कर थाने पर ले गई। मामले में पुलिस ने कथावाचक की पत्नी की शिकायत पर कथावाचक महाराज के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
पहले से ही आरोपी कथावचक के खिलाफ थाने में है आवेदन दर्ज
दरअसल, मोहन बड़ोदिया निवासी जितेंद्र महाराज कथावाचन करता है। महाराज के सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार का कार्य गुना निवासी एक महिला करती है। महिला के साथ महाराज के संबंधों को लेकर कुछ समय पहले जितेंद्र महाराज की पत्नी सीमा शर्मा ने मोहन बड़ोदिया पुलिस को एक शिकायती आवेदन दिया था, लेकिन बाद में जितेंद्र महाराज की पत्नी ने पुलिस के समाने कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के संबंध में आवेदन पेश किया था।
पत्नी के मायके जाते ही कथावाचक के घर पहुंच गई शिष्या
इसके बाद जब जितेंद्र महाराज की पत्नी सीमा शर्मा रक्षाबंधन पर्व के लिए अपने मायके गई। इसी दौरान जितेंद्र महाराज की कथित शिष्या उनके घर पहुंच गई। इस बात की जानकारी जब जितेंद्र महाराज की पत्नी को लगी तो वो अपने भाईयों के साथ नलखेड़ा स्थित अपने मायके से सीधे मोहन बड़ोदिया स्थित अपने ससुराल पहुंच गई, जहां उन्हें ताला लगे हुए कमरे के अंदर से शिष्या निकलती दिखाई दी।
घर पर जब कथावाचक की पत्नी और उसके भाई पहुंचे तो यहां हंगामे की स्थिति बन गई। डायल-100 को सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला संबंधी मामला देखते हुए डायल-100 से मोहन बड़ोदिया थाने को सूचना दी गई। इसके चलते मोहन बड़ोदिया थाने महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गई।
ताला खोलते ही खुल गई पोल
घर के अंदर पहुंची पत्नी और उसके भाईयों ने सबसे पहले जितेंद्र महाराज की तलाश की। जितेंद्र महाराज को पकडऩे के बाद पुलिस के सामने उससे घर के जिस कमरे में ताला लगा हुआ था उसे खोलने की बात कही। पहले जितेंद्र महाराज ने काफी ना-नुकुर किया, लेकिन बाद में जब कमरे का ताला खोला तो उसके अंदर से जितेंद्र महाराज की कथित शिष्या भी निकली। काफी मशक्कत के बाद पुलिस थाने पर ले गई। महाराज और शिष्या को। कमरे के अंदर से कथित शिष्या के मिलने के बाद पत्नी ने गुस्साते हुए उसके साथ हाथापाई की। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला और जितेंद्र महाराज और कथित शिष्या को लेकर बाहर आ गई।
यहां पर भी पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने कथित शिष्या के साथ मारपीट करने का प्रयास किया। इसी दौरान कथित शिष्या ने महाराज की पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर महिला पुलिस ने कथित शिष्या को फटकारते हुए जितेंद्र महाराज और उसे डायल-100 वाहन में बैठाया और थाने पहुंचा दिया। बाद में पत्नी सीमा शर्मा की शिकायत पर मोहन बड़ोदिया पुलिस ने जितेंद्र महाराज के खिलाफ धारा 323, 294, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
मोहन बड़ोदिया निवासी सीमा शर्मा ने अपने पति जितेंद्र महाराज पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इस मामले में जितेंद्र महाराज के खिलाफ अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में थाना मोहन बड़ोदिया के सब इंस्पेक्टर आरसी यादव का कहना है कि 13 अगस्त को कथावाचक जीतेंद्र शर्मा की पत्नी सीमा शर्मा थाने मारपीट की रिपोर्ट पर आईं थीं उनकी रिपोर्ट पर धारा 323, 294, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप सिंह पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के
1 min agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 hr agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
3 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
4 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
4 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
4 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
5 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines