सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले के कर्रापुर में शरद पूर्णिमा के पर्व पर एक दुखद मामला सामने आया है। यहां करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की जान चली गई, जिसके चलते परिवार में मातम पसर गया। पिता-पुत्र के दुखद हादसे की खबर से ग्रामीण भी स्तब्ध रह गए हैं ।
मिली जानकारी के मुताबिक कर्रापुर के वार्ड 7 में रहने वाले रंजीत सिंह राजपूत पेशे से किसान थे। रविवार को रंजीत अपने बेटे के साथ खेत गए हुए थे।
खेत में करंट की चपेट में आया बेटा
यहां रंजीत अपने काम में लग गए। इस दौरान उनकी नजर कुछ समय बाद बेटे दीपक पर पड़ी जो खेत में पड़ा हुआ था। रंजीत ने पहले उसे आवाज लगाई और जब जबाब नहीं मिला तो उसके पास पहुंच गए, देखा तो दीपक को करंट लगा हुआ था।
बेटे को बचाने गए पिता को भी लगा करंट
यह देख पिता ने बिना कुछ सोचे समझे बेटे को बचाने के इरादे से सीधे ही उसे पकड़कर खींचने की कोशिश की। लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गये। दोनों पिता-पुत्र को करंट लग गया।
जब कुछ समय बाद लोग वहां से निकले तो इसकी जानकारी लगी। तत्काल ही उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस के द्वारा पंचनामा बनाकर डेड बॉडी का पीएम कराया गया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
6 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
26 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
32 mins agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
37 mins agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 hr agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoअभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '7वीं बार जान लेने की कोशिश'
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को मिलेगी 55 करोड़ मिलियन यूनिट बिजली
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines