सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले के कर्रापुर में शरद पूर्णिमा के पर्व पर एक दुखद मामला सामने आया है। यहां करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की जान चली गई, जिसके चलते परिवार में मातम पसर गया। पिता-पुत्र के दुखद हादसे की खबर से ग्रामीण भी स्तब्ध रह गए हैं ।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक कर्रापुर के वार्ड 7 में रहने वाले रंजीत सिंह राजपूत पेशे से किसान थे। रविवार को रंजीत अपने बेटे के साथ खेत गए हुए थे।

विज्ञापन

खेत में करंट की चपेट में आया बेटा

यहां रंजीत अपने काम में लग गए। इस दौरान उनकी नजर कुछ समय बाद बेटे दीपक पर पड़ी जो खेत में पड़ा हुआ था। रंजीत ने पहले उसे आवाज लगाई और जब जबाब नहीं मिला तो उसके पास पहुंच गए, देखा तो दीपक को करंट लगा हुआ था।

विज्ञापन

बेटे को बचाने गए पिता को भी लगा करंट

यह देख पिता ने बिना कुछ सोचे समझे बेटे को बचाने के इरादे से सीधे ही उसे पकड़कर खींचने की कोशिश की। लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गये। दोनों पिता-पुत्र को करंट लग गया।

विज्ञापन

जब कुछ समय बाद लोग वहां से निकले तो इसकी जानकारी लगी। तत्काल ही उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस के द्वारा पंचनामा बनाकर डेड बॉडी का पीएम कराया गया है।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ