हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

MP News: पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, तीन दिन से थे लापता

विज्ञापन

सागर: मध्यप्रदेश के सागर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला निहान के जंगलों का है, जहां में फांसी से झूलते प्रेमी जोड़े का शव मिला।

रविवार की सुबह लापता युवक और नाबालिग लड़की का शव एक ही फंदे से झूल रहा था। दोनों पिछले तीन से लापता थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलवाकर मौके का पंचनामा बनाकर शव को फंदे से निकाला और जांच में जुट गई है।

दरअसल, दलपतपुर चौकी क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की और 22 वर्षीय युवक 6 अक्टूबर को घर से बगैर किसी को बताए लापता हो गए थे। परिजनों ने आसपास ढूंढने का प्रयास किया। जब दोनों का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने इसकी शिकायत बंडा थाना में दर्ज कराई थी।

रविवार की सुबह करीब 6 बजे निहान के जंगल में पेड़ पर लड़के-लडकी के शव दिखाई दिए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पिछले दिनों दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर दोनों के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया।

शव करीब 2 दिन पुराने हो जाने के कारण उनकी शिनाख्त मुश्किल हो रही थी। परिजनों ने दोनों शवों के कपड़ों से उनकी शिनाख्त की पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाकर दोनों के शवों को नीचे उतारा और पीएम के लिए भेज दिया है।

क्योंकि लड़की नाबालिक थी और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी के तहत धारा 363 का मामला दर्ज किया था। इसके चलते लड़की का पैनल पीएम कराया जा रहा है।

इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वही मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस दोनों मृतकों के परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें