MP: शादी के एक दिन पहले ही नगदी समेत जेवर ले उड़ी लुटेरी दुल्हन, अस्पताल में भर्ती परिवार
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले से बड़ा ही अनोखा लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। यहां जिले के बीना के खिमलासा थाना अंतर्गत मुहासा गांव में शादी के एक दिन पहले युवती भोजन में नशीला पदार्थ डाल सोना और पैसा लेकर भाग जाती है। दरअसल, आपने लुटेरी दुल्हन के किस्से तो कई सुने होंगे लेकिन शादी के एक दिन पहले ही चोरी की वारदात पहली बार सुनी होगी।
जानकारी अनुसार खिमलासा थाना अंतर्गत मुहासा ग्राम के रम्मा सेन बेटे की शादी के लिए इनायतपुर निवासी राजू पटेल की उड़ीसा निवासी एक युवती से उसके परिवार को पैसे देकर शादी करवाने की बात तय हुई थी। वहीं बीना से लड़की को लेकर वह अपने गांव पहुंच गये और दूसरे दिन शादी होनी थी। लेकिन एक दिन पहले रात में ही लड़की ने चावल बनाया और उसमें नशीला पदार्थ डाल दिया जिससे सभी बेहोश हो गये।
इसके बाद युवती घर में रखे पैसे व कुछ जेवरात लेकर भाग गई। परिवार के चार सदस्य रम्मा सेन पिता दयाराम सेन 50 वर्ष, मीरा सेन 48 वर्ष, विक्की 13 वर्ष और मोनिका 17 वर्ष शासकीय अस्पताल में भर्ती हैं। खिमलासा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर का कहना है कि परिवार के सदस्य अभी बेहोशी की हालत में हैं। स्वस्थ होने के बाद बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: