हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP: घर में अकेला देख नाबालिग से दुष्कर्म, किसी को बताने पर फांसी पर लटकाने की दी धमकी

विज्ञापन

न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर: मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले से लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला जिले के कोतमा थाना अंतर्गत आया है। यहां आरोपी ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कोतमा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ राहुल साहू नामक युवक ने उस वक्त घिनौना कृत्य किया, जब वह घर पर अकेली थी। आरोपी ने घर में घुसकर छात्रा के साथ जबरन दुराचार किया और किसी को बताने पर छात्रा को फांसी पर लटका देने की धमकी दी। इससे पीड़िता डर गई। लेकिन उसने साहस दिखाते हुए पूरी घटना अपनी मां को बता दी जिसके बाद आरोपी के खिलाप मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह चाय की दुकान कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करती है। इस काम में नाबालिग और उसका भाई भी हाथ बंटाते हैं। आरोपी राहुल अक्सर चाय पीने आता था। इससे जान-पहचान हो गई थी।

विज्ञापन

घटना वाले दिन वह किसी काम से बाहर गई थी। बेटा दुकान में था और बेटी घर में अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए आरोपी राहुल साहू ने घर में घुसकर बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

(mnspas)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola