हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP News: पुलिस के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

विज्ञापन

रायसेन: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल ने बाड़ी के थाना प्रभारी सहित 4 अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में शिकायतकर्ता भगवत चौहान निवासी खपड़िया कला ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को शिकायत की थी।

उन्होंने कहा था कि उनके पुत्र महेंद्र चोहान तकरीबन 3 माह पहले पंचायती चुनाव के समय अपनी ससुराल मालझिर की ओर जा रहे थे। तभी बाड़ी पुलिस ने उन्हें रास्ते से पकड़ लिया और यह कहकर थाने ले आई कि तुम गांजे का व्यापार करते हो और उसे थाने से छोड़ने के लिये पांच लाख रुपए लिए गए।

अभी पढ़ें – शिकायत के 30 दिन बाद भी स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं करने पर तीन कर्मचारी सस्पेंड

विज्ञापन

इन पुलिसवालों को किया नीलंबित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पूरी घटना को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल ने रायसेन जिले के बाड़ी, थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना सहित चार अन्य पुलिस कर्मियों थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना, थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी विनय दुबे, संजय यादव, निकुंज राय, विद्या प्रसाद को निलंबित कर दिया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए इसकी जांच एसडीओपी बरेली से कराई गई प्रथम दृष्टया जांच सही पाई गई जिसके तहत एसपी ने यह कार्रवाई की है।

नगर के सराफा व्यपारी राजेश सोनी के विरुद्ध विगत माह पहले सूदखोरी की शिकायत दर्ज हुईं जिनपर थाना प्रभारी द्वारा कार्यवाही की गई,थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना पर हुई कार्यवाही को लेकर राजेश सोनी का आरोप है कि उनसे भी 5 लाख की रिश्वत मांगी गई थी जिसे ना देने पर उन्हें 7 मामले दर्ज कर उनपर कार्यवाही करते हुए जेल भिजबाया गया

विज्ञापन

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola