विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मोबाइल और इंटरनेट की चकाचौंध ने पूजा और भक्ति को डिजिटल बना दिया है। मोबाइल भक्ति और साधना में दखल पैदा करता है, जिनसे भक्ति से व्यक्ति भटक जाता है। अब जैन समाज ने पर्यूषण पर्व के उपवास के लिए नया तरीका अपनाया है जिसे इंटरनेट मुक्त उपवास नाम दिया है। इसके उपयोग से मोबाइल की लत छूट जाएगी।
पर्यूषण पर्व के चलते जैन धर्म में उपवास का सिलसिला जारी है। मोबाइल इंटरनेट की चकाचौंध में भक्ति और साधना दिखावा बनकर रह गई है। उपवास में भी ईश्वर से ज्यादा मोबाइल पर ध्यान रहकर समय काटा जाता है।
रायसेन जिले के बेगमगंज में पयुषण पर्व के चलते जैन समाज ने एक तरीका निकाला है, जिससे लोग मोबाइल और इंटरनेट से दूर रहें।
सभी जगह चर्चा
इस उपवास की नगर में चर्चा हो रही है। इसके अंतर्गत सभी को मोबाइल फोन बंद कर जैन मंदिर में 24 घंटे के लिए जमा किए जाते हैं। बच्चे, युवा, महिला, पुरुष सभी इसमें शामिल हैं। जैन समाज के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि युवाओं में मोबाइल की जो लत लगी है, उसी को दूर करने के लिए और काबू पाने के लिए ये प्रयास किया जा रहा है। धीरे-धीरे इसकी लत को छोड़ना होगा।
ज्यादातर लोगों को सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग और पॉर्नोग्रफी की लत रहती हैं इसलिए हमने इसकी पहल की हैं। उपवास में आपको फोन, लैपटॉप ओर टी वी जैसी चीजों से दूरी बनाकर असली दुनिया का अनुभव लेना होता है ताकि भगवान के प्रति प्रेम का भाव पैदा हो।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
39 mins agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
3 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
5 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
5 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
5 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
6 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
7 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
7 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
8 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines