MP: मिनी वृंदावन कहे जाने वाले कोलारस में राधा अष्टमी की धूम, शाम को निकाली जाएगी शोभायात्रा

Radha Ashtami

शिवपुरी: मध्यप्रदेश का मिनी वृंदावन( Mini Vrindavan) कहे जाने वाले कोलारस(Kolaras) में राधा अष्टमी (Radha Ashtami) पर्व की धूम है। दधिकांधा उत्सव से शुरू हुआ यह पर्व राधाअष्टमी तक चलता है। इस अवसर पर शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन

बता दें कि शिवपुरी जिले के कोलारस में राधाष्टमी की धूम है। राधा अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। एमपी के कोलारस को मिनी वृंदावन नाम से भी जाना जाता है। राधाष्टमी के पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु लोग इकट्ठे हुए हैं।

विज्ञापन

कोलारस में राधा अष्टमी के पर्व की शुरुआत हो चुकी है। नगर के मंदिरों और बाजारों को पूरी तरीके से सजाया गया है। आज सुबह से यहां दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी पर्व की शुरुआत की गई है।

इसमें कोलारस की कुंज गलियों में टोलियों के रूप में भक्त निकले। भक्तों पर दूध, दही, रंग गुलाल की वर्षा की गई। जिसके बाद अब शाम को एक भव्य चल समारोह निकाला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ