बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल की भैंसदेही पुलिस ने सादिक सौदाकर हत्या मामले में फिरौती के बाद कत्ल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से फरार चल रहा था। आरोपी का नाम भीम उर्फ अनूप सोनेकर है जिसे महाराष्ट्र के नागपुर में घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।
दरअसल, पुलिस पिछले दो महीने से फरार चल रहे आरोपी भीम उर्फ अनूप सोनेकर की तलाश कर रही थी। आखिरकार पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भीम सोनकर नागपुर में किसी घर मैं मौजूद है जिसके बाद उसे भीम के ठिकाने पर पहुंचकर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। भैंसदेही पुलिस ने आरोपी भीम सोनकर का पुलिस थाने से पैदल जुलूस निकालकर उसे न्यायालय में पेश करने का कार्य भी किया।
पैदल निकाला जुलूस
आपको बता दें कि भीम सोनकर के ऊपर कई धाराओं में मामले भी दर्ज है। अभी कुछ दिन पहले जमानत पर छूटकर आने के बाद भैंसदेही में हुए इस बड़े हत्याकांड मामले में उसे पुलिस के द्वारा आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या जैसे मामले में आरोपी का जुलूस इसलिए निकाला गया ताकि जनता में आरोपी का कोई डर ना रहे। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
3 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
4 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
4 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
7 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines