falseMP: 46 नगरीय निकाय चुनावों की अधिसूचना आज होगी जारी, नामांकन प्रक्रिया भी होगी शुरू
Author: Yashodhan Sharma
2022-09-05 10:21:17
भोपाल: मध्यप्रदेश में 46 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी होगी और इसी दिन से ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू होनी है। 12 सितंबर को नामांकन का आखिरी दिन है। 15 सितंबर को नाम वापसी का आखिरी दिन और उसी दिन यानी 15 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। 27 सितम्बर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 30 सितम्बर को सुबह 9 बजे से होगी। बता दें कि कुल 18 जिलों में चुनावी प्रक्रिया होनी है।
यहां होने हैं चुनाव
सागर, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी,मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, रायसेन,खंडवा, बुरहानपुर, खरगौन, आलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम।पार्षदों के बीच से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा।
आज पहली बार भोपाल नगर निगम की सर्वदलीय बैठक होगी।विधानसभा की तर्ज पर पार्षदों की सर्वदलीय बैठक होगी। निगम परिषद के एजेंडे और जोन समितियों के गठन को लेकर चर्चा होगी।चुने हुए प्रतिनिधियों से बैठक में सुझाव लिए जाएंगे। पार्षदों के बताए हुए मुद्दों पर कल परिषद की बैठक में चर्चा होगी। 19 की जगह इस बार 20 जोन बनाए जा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines