मंदसौर: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर में हिंदू लड़के से शादी करने वाली मुस्लिम लड़की ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। शुक्रवार शाम को गायत्री मंदिर में इकरा से इशिका बनीं युवती को विधि विधान से हिंदू धर्म में परिवर्तित किया गया। दरअसल पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मुस्लिम युवती हिंदू लड़के से प्रेम कर बैठी और युवक के साथ शादी कर जीवन गुजारने के लिए वह हिंदू धर्म अपनाने के लिए राजी हो गई।
ये है पूरा मामला
राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली इकरा को वही रहने वाले राहुल वर्मा नाम के लड़के से प्रेम हो गया। राहुल मूलतः मंदसौर का रहने वाला है उसका परिवार मंदसौर ही रहता है किंतु वह बचपन से जोधपुर में रह रहा था। 3 साल पहले जब इन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ तो दोनो नाबालिग थे। किंतु अब जैसे ही बालिग हुए तो दोनो ने भाग कर शादी करने की ठानी। इस दौरान राहुल ने हिंदू होने की बात लड़की को बताई तो लड़की भी युवक राहुल से शादी कर हिंदू धर्म अपनाने के लिए राजी हो गई।
पंच्तत्व स्नान और पूजन करवाकर इकरा से इशिका बनीं युवती
दोनों के इस निर्णय पर लड़के के परिवार वालों को कोई आपत्ति नहीं थी। इसलिए परिवार ने भी दोनो की उदयपुर में एग्रीमेंट मैरिज कर मंदसौर के गायत्री परिवार में हिंदू रीति रिवाज से शादी करवाई। लेकिन उससे पहले इकरा को पंचतत्व स्नान और पूजन करवाकर इशिका बनाया गया।
इकरा से इशिका बनी युवती का कहना है की उसने यह कदम अपनी मर्जी से उठाया है। लेकिन अब वह जोधपुर में मौजूद अपने परिवार और मुस्लिम समुदाय के लोगों से खतरा होने की बात कह रही है, वहीं उसने पुलिस ने सुरक्षा की मांग भी की है।
वहीं हमले के डर से युवक राहुल भी अब उन्हें सिक्योरिटी देने की मांग कर रहा है। दोनों ही मध्यम परिवार से आते है। युवक अभी पढ़ाई कर रहा है, तो वहीं युवती 19 वर्ष की है और 9वीं कक्षा तक पढ़ी हुई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-नोएडा समेत NCR में अचानक बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; देखें IMD का अलर्ट
7 mins agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
22 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
24 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
59 mins agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
1 hr ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines