विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: लोकसभा चुनाव 2019 में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर सुर्खियों में आए वैराज्ञानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को राजधानी भोपाल महिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिर्ची बाबा पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह बाबा से मिली थी क्योंकि उसे संतान नहीं थी और बाबा ने इसका ही फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सिर्फ यही नहीं, बाबा ने पीड़िता को धमकाया भी था कि वह इसके बारे में किसी को नहीं बताए।
पीड़िता के बयान के बाद कथित संत वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा पर धारा 376, 506 और 342 के तहत एफ आई आर दर्ज की गई थी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
महिला का आरोप है कि बाबा ने उसे कोई नशीला पदार्थ दिया था जिसे खाकर वह बेहोश हो गई और उसके बाद उसके साथ रेप किया गया।
महिला ने सोमवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मिर्ची बाबा को देर रात ग्वालियर से गिरफ्तार कर भोपाल लाया गया जहां उनसे पूछताछ जारी है।
संबंधित खबरें
कौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलावाया
13 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
47 mins agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
9 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
10 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
13 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines