MP में दरिंदगी की सारी हदें पार, नाबालिग बहन से गैंगरेप कर ली जान, दादी के साथ भी किया दुष्कर्म

रीवा दुष्कर्म

रीवा दुष्कर्म

जबलपुर: मध्यप्रदेश में भाई -बहन के पवित्र रिश्तों का कत्ल हो गया। मामला जबलपुर का है जहां 2 भाईयों ने अपनी ही नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने इस दौरान दादी के साथ भी दरिंदगी की।

मामले का खुलासा होने के बाद पिता की रिपोर्ट पर शव को कब्र से निकालकर पीएम कराया गया है। आरोपी दोनों भाइयों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। घटना शहर के रांझी थाना इलाके की बताई जा रही है।

अभी पढ़ें – MP: कुएं में मिला 8 फीट से भी लंबा अजगर, महिला वनकर्मी ने किया रेस्क्यू

पहले रेप फिर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी मृतक नाबालिग के चचेरे भाई हैं। दोनों की कई दिनों से अपनी 16 वर्षीय बहन पर नजर थी। नाबालिग मृतका 19 अगस्त को राखी त्यौहार मनाने मुंबई से दादी के साथ जबलपुर आई थी, जहां दो चचेरे भाइयों ने उसके रेप किया। वारदात के बाद उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

दादी के साथ भी दरिंदगी

इस दौरान जब दादी भी नाबालिग को बचाने आई तो आरोपियों ने उनके साथ भी दरिंदगी की। पिता की शिकायत पर पुलिस ने कब्र से नाबालिग का शव निकलवाया और मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे फरार आरोपी की सर गर्मी से तलाश की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ