आतंकियों से मुठभेड़ में MP का जवान शहीद, सीएम शिवराज ने सम्मान में की ये बड़ी घोषणा
Edited By Yashodhan Sharma

शहीद
Edited By Yashodhan Sharma

शहीद
भोपाल: आतंकियों की मुठभेड़ में मध्यप्रदेश ने एक और सपूत गंवा दिया। त्रिपुरा में बांग्लादेश सीमा पर उग्रवादियों से जूझते हुए मंडला जिले के गिरजेश कुमार उद्दे शहीद हो गए। बीजाडांडी तहसील के ग्राम चारगांव माल निवासी उद्दे बीएसएफ (BSF)में हेड कॉन्स्टेबल थे।
बता दें कि सीमा पर गश्त कर रहे एक दल पर घात लगाए बैठे उग्रवादियों ने गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में उद्दे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत हेलिकॉप्टर से अगरतला ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम की लहर दौड़ गई है।
मां भारती की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए मंडला जिले के चारगांव माल निवासी बीएसएफ जवान श्री गिरिजेश कुमार उद्दे ने त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश की सीमा पर सीमा पार कर आए हुए आतंकवादियों से लड़ते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया और शहीद हो गए। मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूं: CM pic.twitter.com/jJm5inVLi5
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 21, 2022
इसके अलावा सीएम शिवराज ने शहीद के सम्मान में बड़ा ऐलान किया है। कहा कि- शहीद के परिवार को एक करोड़ की सम्मान निधि दी जाएगी। शहीद की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और एक सरकारी संस्थान का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा। सीएम ने टि्वटर पर लिखा कि- आतंकवादियों से लड़ते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: