खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान विवादित नारे लगाए जाने को लेकर कोतवाली पुलिस ने कुछ युवकों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की। इस कार्यवाही से आक्रोशित परिजनों ने थाने का घेराव किया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। सभी का कहना था कि पुलिस ने बेकसूर युवकों को उठा लिया है जबकि कसूरवार बाहर घूम रहे हैं।
पुलिस और मुस्लिम प्रतिनिधि मंडल के बीच चली लंबी चर्चा
धरने में शहर काजी भी पहुंचे पुलिस प्रशासन और मुस्लिम प्रतिनिधि मंडल के बीच लंबी चर्चा के बाद पुलिस ने चार युवकों को छोड़ दिया। वहीं दो युवकों पर आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में केस दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि चार युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था उनका इंवॉल्वमेंट नहीं होने के चलते उन्हें फिलहाल छोड़ा जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कोतवाली थाने में लोग डटे रहे पुलिस और मुस्लिम प्रतिनिधि मंडल के समझाइश देने के बाद लोग वहां से रवाना हुए।
अभी पढ़ें – Haryana: मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
क्या था पूरा मामला
ईद मिलादुन्नबी पर खंडवा के अमन नगर में निकाले गए जुलूस में डीजे साउंड पर सर तन से जुदा के नारे का रिकॉर्ड बजाया गया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए कोतवाली थाने बैठा लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से आक्रोशित परिवार जनों ने थाने का घेराव किया। थाने के गेट के सामने समाज के लोग धरने पर बैठ गए। इसके बाद हजारों की संख्या में युवाओं ने थाने के घेराव किया। देर रात तक कोतवाली थाने के सामने हंगामे की स्थिति रही। यहां अमन नगर के मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे थे।
थाने के सामने धरने पर बैठीं महिलाएं
थाने के गेट के सामने महिलाएं धरने पर बैठ गईं। इनका कहना है कि पुलिस ने बेवजह उनके बच्चों को थाने में बैठा है। उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। जुलूस में अगर नारे लगे हैं तो पुलिस इसका प्रूफ दे। महिलाओं ने कहा कि वह तब तक यहां से नहीं वापस नही लौटेंगे जब तक कि उनके बच्चों को छोड़ा नहीं जाता। इसके बाद शहर के अलग-अलग क्षेत्रो से युवकों समहू में पहुंचे।
अभी पढ़ें – MP News: पति ने पत्नी को मारने के लिए बिछाए बिजली के तार, चपेट में आई सास की मौके पर मौत
कुछ ही देर में हजारों की संख्या में लोग थाने में जमा हो गए। इस बीच शहर काजी निसार अली, पार्षद इक़बाल कुरैशी, कहारवाड़ी पार्षद अशफाक सीगड़ और अकरम जाटू कोतवाली थाना प्रभारी से मिले। हेडक्वार्टर डीएसपी अनिल चौहान से चर्चा की। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने चारों को छोड़ दिया। रात करीब एक बजे चार युवकों को छोड़ने पर मामल शांत हुआ।
डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल सिंह चौहान ने बताया कि विवादित नारे लगाने के मामले में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ममाले की जांच कर रही है। कुछ लोगो को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था जो नहीं थे उन्हें छोड़ दिया गया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
6 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
25 mins agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
46 mins agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
55 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 hr agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
2 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines