हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP: सीएम शिवराज के आदेश पर SP सस्पेंड, कॉलेज के छात्रों से अपशब्द बोलने का आरोप

विज्ञापन
SP Arvind Tiwari

भोपाल: मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एसपी अरविंद तिवारी को निलंबित (Jhabua SP Arvind Tiwari suspended) कर दिया गया है। तिवारी को भोपाल पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार सुबह-सुबह सीएस और डीजीपी की बैठक ली।

इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज ने झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि डीजीपी! झाबुआ एसपी को हटाओ। सीएम के निर्देश के एक घंटे के अंदर एसपी अरविंद तिवारी को निलंबन का आदेश जारी हो गया। तिवारी को भोपाल मुख्यालय अटैच किया गया है।

क्या है सस्पेंशन की वजह

दरअसल, मामला बच्चों के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने का है। झाबुआ के पीजी कॉलेज (PG College of Jhabua) में अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। कॉलेज छात्रों और ग्रामीणों में विवाद हुआ था। इसको लेकर करीब 150 छात्र थाने पहुंचे थे। इस दौरान छात्रों ने अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। बावजूद इसके पुलिसकर्मियों ने छात्रों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ FIR नहीं लिखी थी।

विज्ञापन

थाने से कार्रवाई नहीं होने के बाद छात्रों ने झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को फोन लगाया। एसपी छात्रों की बात को सुनकर बतमीजी से बात करने लगे। उन्होंने छात्रों के साथ अशोभनीय भाषा (गालियां) का भी इस्तेमाल किया था। छात्रों के साथ बात करने का ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद सीएम ने बैठक लेकर डीजीपी से पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए हटाने का आदेश दिया। सीएम के निर्देश के बाद एसपी अरविंद तिवारी को तत्काल रूप से हटा दिया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola