इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक बार फिर हत्या के मामले से सनसनी फैल गई। यहां देर रात दो सगे भाइयों पर अज्ञात आरोपियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मनोज नामक व्यक्ति की जान चली गई वहीं उसके भाई को गंभीर चोट आने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हत्या के कारण अज्ञात
बता दें कि हत्या की यह वारदात इन्दौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के बुध नगर बस्ती की है। यहां अज्ञात आरोपियों ने यहां रहने वाले मनोज और उसके भाई बंटी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें मनोज की मौत हो गई, वहीं बंटी घायल हो गया जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
वहीं हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची थी। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इसके अलावा पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए है।
एडीशनल DCP से मिली सूचना के मुताबिक टीवी फुटेज में अरोपियों का कोई सुराग मिल सके। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई है। उनके पकड़े जाने के बाद ही इस हत्या के पीछे की वजह सामने निकलकर आएगी।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 hr agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
2 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
3 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
5 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
5 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
6 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines