श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो पालपुर अभ्यारण्य में सितंबर के महीने में चीते लाए जाएंगे। चीतों को लाने की इस परियोजना का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराए जाने की तैयारी चल रही है। चर्चा है कि आगामी 17 सितंबर को पीएम के जन्मदिन के अवसर पर कूनो में चीते लाए जा सकते हैं। इसकी पुष्टि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की है।
अफ्रीकन चीतों को लाने की चल रही है तैयारी
बता दें कि अफ्रीका और नामीबिया से मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो अभ्यारण्य में 20 चीते लाए जाने की परियोजना पर लंबे समय से काम चल रहा है। चीतों के लिए विशेष बाड़ा भी बनकर तैयार हो गया है। इस बाड़े में पिछले दिनों तीन तेंदुए घुस गए थे, हाथियों की मदद से दो तेंदुओं को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन अभी भी एक तेंदुआ बाड़े में ही घुसा हुआ है, जिसे निकालने का प्रयास कूनो प्रबंधन के द्वारा लगातार किया जा रहा है।
पीएम मोदी के आने की प्रबल संभावना
चीते को हवाई मार्ग से लाने की संभावना है। उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम के आने की भी प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए कूनो में 5 हेलीपैड साथ बनाए जा रहे हैं। अन्य तैयारियां भी लगभग पूरी की जा चुकी हैं। सोमवार को श्योपुर जिले के दौर पर आए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चीते इसी महीने कूनो में लाए जाएंगे। कोशिश की जा रही है कि इस परियोजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कराया जाए।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
16 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
37 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
55 mins agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 hr ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
4 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
5 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
5 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
6 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines