मनोज उपाध्याय, मुरैना: चरित्र संदेह में एक पति ने अपनी पत्नी को दर्दनाक मौत दे दी। मामला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रायछौला थाना क्षेत्र के जारह गांव का है। यहां पति ने पहले तो पत्नी की लाठी डंडों से पिटाई की। इसके बाद चेहरे पर पत्थर पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी।
पत्थर से कुचलकर दी दर्दनाक मौत
हत्या से पहले महिला थाने से शिकायत करके ही लौटी थी। इससे गुस्से में तिलमिलाए पति ने पहले तो अपनी पत्नी को लठ से पीटा फिर सिर को पत्थर से कुचलकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग और चरित्रशंका में हुई हत्या मान रही है।
जानकारी के मुताबिक जारह गांव में बंटी जाटव पत्नी रजनी जाटव (30) के साथ रहता था। बंटी जाटव अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। उसे संदेह था कि उसकी पत्नी गांव के ही किसी युवक से चोरी-छिपे मिलती है। इसे लेकर दोनों में कई महीने से अनबन चल रही थी।
शनिवार को घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसमें बंटी ने पहले तो लाठी से रजनी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद पत्थर उठाकर उसके सिर पर कई बार पटक दिया। इससे मौके पर ही रजनी ने दम तोड़ दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति वहीं बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी
सरायछोला थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पति ने पहले डंडों से महिला को पीटा फिर उसके सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी। यह मामला प्रेम प्रसंग और चरित्र शंका का है। फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपी पति को पकड़ लिया है। जांच में पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित खबरें
डिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
10 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
13 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
13 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
14 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
15 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
15 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
15 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
16 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines