भोपाल: मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इससे होने वाले हादसों में कई लोगों की जान जा रही है। ऐसा ही कुछ दमोह जिले में देखने को मिला जहां बेकाबू बस ने दो बच्चों को कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं सतना में एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे दर्जनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचारार्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
दमोह में 2 बच्चों को बस ने कुचला
पूरा मामला जिले के पटेरा थाना अंतर्गत आने वाले कोटा गांव का है। यहां रक्षाबंधन की सुबह एक सड़क हादसे में 2 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शहर की ताज ट्रेवल्स की एक बस ने दो मासूमों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई। वहीं गुस्साए ग्रामीणों द्वारा बस में जमकर तोड़फोड़ कर दी। एक्सीडेंट के बाद आक्रोशित भीड़ को देखकर बस के ड्राइवर ने गांव के ही एक मकान में घुसकर अपनी जान बचाई।
दमोह
वहीं पूरे गांव में तनाव का वातावरण देखते हुए पटेरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया गया है कि रैकवार समाज के 10 वर्षीय विवेक और 8 वर्षीय राघवेंद्र दोनों सड़क किनारे खड़े थे, तभी दमोह से होकर रेपुरा जाने वाली ताज ट्रेवल्स की बस तेज रफ्तार से गांव से गुजर रही थी। इसी दौरान बस ने दोनों मासूमों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, गांव में हालात गंभीर हैं पुलिस मौके पर मौजूद ग्रामीणों को समझाने में जुटी है।
सतना में 50 यात्रियों से भरी बस पलटी
सतना
इधर सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के रहिकवारा गांव के पास यात्री बस पलट गई। बस में 50 यात्री सवार थे जिनमें से 45 यात्री घायल बताये जा रहे हैं। घायलों में 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। कथित तौर पर घायलों में 8 बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य क्रेंद नागौद में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नागौद से सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बस कोटा कोच कंपनी की बताई जा रही है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! AQI में भारी उछाल
43 mins agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
7 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
8 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
9 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
11 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines