ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बुधवार को सिंधिया परिवार भी परंपरागत रूप से दशहरे का त्यौहार मना रहा है। आज परंपरा के तहत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने बेटे महान आर्यमन सिंधिया के साथ देव दर्शन और पूजन कर रहे हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महान आर्यमन राजशाही पोशाक पहनकर सबसे पहले गोरखी स्थित देव घर पहुंचे। यहां उनकी रियासत कालीन परंपरा के तहत शहनाईयों के बीच अगवानी की गई। पूजा के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और महान आर्यमन तलवार हाथ में लेकर देवघर पहुंचे।
करीब आधे घंटे तक पुजारियों ने विधि विधान से देवघर में ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूजन करवाया। देवघर में पूजन अर्चन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया और महान आर्यमन सिंधिया दोनों हाथों में तलवार लेकर राजशाही मुद्रा में बैठे थे। यहां सिंधिया के पूर्व सेनापति परिवार ने राजकीय परंपरा के साथ स्वागत किया गया।
इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दशहरे के इस पावन पर्व पर हमारे प्रदेश वासियों को देशवासियों को दिल की गहराइयों से बधाई। असत्य पर सत्य की जीत के इस दिन हमारा प्रदेश और देश विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे यही कामना भगवान से की है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का आशीर्वाद देश पर बना रहे और हम उनके बताए हुए मार्ग पर चलते रहें। हमने यही कामना की है
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
9 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
11 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
12 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
12 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
12 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines