भोपाल: राजस्थान में कांग्रेस पार्टी में सियासी हलचल तेज हो चुकी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की रेस में अब दिग्विजय सिंह का नाम शामिल हो गया है। वह दिल्ली नामांकन फॉर्म लेने पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह नामांकन फॉर्म लेने आए हैं और अगले दिन शुक्रवार को इसे दाखिल करेंगे।
इसके साथ ही सियासी गलियारों में दिग्विजय सिंह और शशि थरूर (Shashi tharoor) के बीच अध्यक्ष पद के लिए दिलचस्प मुकाबला भी देखने को मिल सकता है।
बता दें कि दिग्विजय सिंह दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनके नामांकन भरने की चर्चा तेज है जिसे इस बात से बल मिल रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने पहुंचे हैं।
अभी पढ़ें – Rajasthan: राज्य कर्मचारियों की दिवाली! गहलोत सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की
पूर्व सीएम समेत इन नेताओं का भी नाम शामिल
बता दें कि पूर्व सीएम के अलावा इस दौड़ में थरूर के अलावा अध्यक्ष पद की रेस में मुकुल वासनिक, मलिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल के नाम सामने आ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। संगठन महासचिव वेणुगोपाल भी दिग्विजय सिंह के साथ दिल्ली पहुंचे थे।
रिटर्निंग ऑफिसर नहीं रहेंगे मौजूद
जानकारी के मुताबिक चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर मधुसूदन मिस्त्री 29 सितंबर को दिल्ली में नहीं रहेंगे। इस स्थिति में सभी उम्मीदवारों को 30 सितंबर को ही नामांकन दाखिल करना होगा। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे थे। वहीं अचानक देर रात को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सूत्रों की मानें तो 30 सितंबर को दिग्विजय सिंह कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
डॉ गोविंद सिहं बनेंगे प्रस्तावक
कयास लगाए जा रहे हैं कि दिग्विजय सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष नामांकन में डॉक्टर गोविंद सिंह के साथ मध्य प्रदेश के कुछ कांग्रेस विधायक प्रस्तावक बनेंगे। इससे पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा अध्यक्ष पद चुनाव के लिए कोई सक्रियता नहीं दिखाई जा रही थी। हालांकि, राजस्थान में सियासी उथल-पुथल देखने के बाद बुधवार को वह केरल से ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।
Video: Congress के 11 विधायकों समेत नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह आ रहे हैं दिल्ली
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
4 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
4 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
8 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
8 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
8 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
8 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines